चलती मालगाड़ी के हो गए दो हिस्से
जोधपुर| जोधपुरसे फुलेरा जा रही एक मालगाड़ी शनिवार सुबह दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के लोको पायलट को जब इसका पता लगा तो उसने देखा कि कुछ बोगी पीछे ही रह गई। बाद में मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को पीपाड़रोड स्टेशन लाकर जोड़ा गया। जोधपुर से रवाना हुई मालगाड़ी सुबह करीब पौने नौ बजे बनाड़ से जाजीवाल की ओर जा रही थी कि अचानक उसके डिब्बों के बीच का हुक खुल गया। लोको पायलट रणछोड़राम को जब लगा कि प्रेशर टूटने से ब्रेक डाउन हो रहा है तो उसने पीछे देखा। मालगाड़ी के कुछ डिब्बे अलग हो गए थे। बाद में मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को अलग-अलग पीपाड़रोड लाकर जोड़ा गया तब मालगाड़ी आगे चल सकी।