पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज की जोधपुर कोटा बस के पत्ते टूटे, चार चोटिल

रोडवेज की जोधपुर-कोटा बस के पत्ते टूटे, चार चोटिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. रोडवेज की जोधपुर-कोटा-वाया भोपालगढ़ एक्सप्रेस बस के शनिवार सुबह बनाड़ के पास अचानक पत्ते टूट गए। इससे चार यात्रियों को चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छ़ुट्टी दे दी गई। इधर, बस के यात्रियों को पौन घंटे विलंब से दूसरी बस में रवाना किया गया।

रोडवेज के जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक मदनलाल चौधरी ने बताया कि राई का बाग से सुबह 8.15 बजे कोटा के लिए निकली बस आरजे 19 पीए 4313 बनाड़ के पास पहुंची थी कि एक मोटरसाइकिल गलत दिशा में अचानक सामने गई, जिसे बचाने के चक्कर में चालक संजय सैनी ने बस रोड से नीचे उतार दी। इससे बस का बैलेंस बिगड़ गया और पत्ते टूट गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पहले एटीआई बंशीलाल खत्री और बाद में एमओ मोहनसिंह को मौके पर भेजा गया। बस का बैलेंस बिगड़ने से उदयपुर के यात्री हजमत अली जोधपुर के मख्तूरमल भंडारी के चेहरे दांतों पर चोट आई। भंडारी की पत्नी सरला देवी की पसली और सिर पर चोट लगी। एक अन्य महिला घबराहट में अचेत हो गई।