- Hindi News
- चौहान रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने
चौहान रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने
मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में धनराज चौहान को गोटन के लाइम मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में दो वर्ष के लिए सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे जोधपुर के चूना उत्पादकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। चौहान वर्तमान में रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिडटाउन के अध्यक्ष भी हैं।
मेघवालजिलाध्यक्ष नियुक्त : राजस्थानदलित समाज सम्मान संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मणदास बाघराना ने चैनाराम मेघवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
बीकॉमसैकंड ईयर रिवैल्यूएशन का परिणाम घोषित
जयनारायणव्यास विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को बीकॉम सैकंड ईयर पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित किया गया। यह परिणाम रविवार को जेएनवीयू की अधिकृत वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।