ट्रोले से टकराई कार, जोधपुर के 3 घायल
ट्रोले से टकराई कार, जोधपुर के 3 घायल
निमाज.कस्बेके बाईपास पर शनिवार को जोधपुर से पुष्कर जा रही एक कार अनियंत्रित हो गई और बोरवेल मशीन के ट्रोले से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार तीन जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे निमाज बाइपास पर खड़े से अनियंत्रित कार टकरा गई, जिससे जोधपुर निवासी प्रदीप सोनी, कृष्णा सोनी प|ी प्रदीप सोनी प्रिंस सोनी घायल हो गए। दुर्घटना के समय कार में प्रदीप सोनी का एक वर्ष का बच्चा भी था, लेकिन उसे कोई चोट नहीं लगी। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से निमाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।