पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेड थर्ड भर्ती की कोर्ट से अप्र‌भावित लोगों की सूची जल्द जारी होगी

ग्रेड थर्ड भर्ती की कोर्ट से अप्र‌भावित लोगों की सूची जल्द जारी होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मुख्यमंत्रीने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की। वर्ष 2013 में तृतीय श्रेणी अध्यापक की सीधी भर्ती परीक्षा में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट से प्रभावित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों की मैरिट सूची जारी कर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी। इन पदों पर नियुक्ति संबंधी निर्णय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिका के अंतिम निर्णय के पश्चात लिया जाएगा। इसके साथ ही एक परीक्षा (रीट) से अध्यापको भर्ती का निर्णय किया गया है। रीट 2014 की परीक्षा होगी।

अन्य प्रमुख घोषणाएं

>नौकरी आवेदन में 1 जनवरी से सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेज मान्य होंगे।

> सभी कर्मचारियों के सेवा रिकार्ड का कंप्यूटरीकरण होगा।

> बाड़ला (जोधपुर) फेज-2 में 700 मेगावाट के सोलर पार।

>पेयजल के लिए वाटर ग्रिड बनेगा। रीवर बेसिन एवं जल उपयोगिता अथाॅरिटी के गठन को कानून बनेगा।

> 225 कांस्टेबल पद सहरिया जनजाति के आवेदकों के लिए।

>कृषि उपज मण्डियों जिनमें यार्ड के आवश्यक विकास कार्यो के पश्चात राशि बचत में रहती है, अन्य किसी योजना के अन्तर्गत नहीं आने वाली सड़कों के निर्माण की छूट।

>भामाशाह योजना में हर बीपीएल परिवार की मुखिया महिला के खाते में दो किश्तों में 2000 रुपए की राशि ट्रांसफर होगी। कार्ड का एकीकरण प्रधानमंत्री की जन-धन योजना के साथ। जिससे कि अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा।

> सुराज संकल्प वादे के अनुसार मूंडला (जयपुर) में स्थापित अम्बेडकर पीठ को पुनर्जीवित किया जाएगा।

> प्रथम चरण में 2154 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 1113 करोड़ रुपए की लागत से 2119 किलोमीटर लंबाई में ग्रामीण गौरव पथों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

> ग्रामीण क्षेत्र में 1600 किलोमीटर लंबाई की सड़कों में मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण होगा।