खिलाड़ियों को बेल्ट प्रमाण पत्र दिए
जोधपुर मार्शल आर्ट एकेडमी ने समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्य वन संरक्षक गोविंद सागर भारद्वाज इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। विनीत कुमार, डा. जॉन अब्राहम,आनंद जार्ज एवं वासुदेव जांगिड़ विशिष्ट अतिथि थे। एकेडमी के सचिव राजेंद्र सिंह भाटी स्वागत और डायरेक्टर डा. भरत पंवार ने आभार व्यक्त किया।