मेयो कॉलेज ने जीता कप
मेयो कॉलेज ने युवराज शिवराज सिंह ऑफ जोधपुर कप जीत लिया। शनिवार को यहां खेले गए इस प्रदर्शन मैच में मेयो कॉलेज ने इटोन कॉलेज को 6-5 से हरा दिया। मेयो कॉलेज की ओर से पद्मनाभ सिंह ने तीन, भवानी सिंह ने दो और केवी सिंह ने एक गोल किया। इटोन कॉलेज के लेंटो शेरडन ने तीन वे सेम ब्राउन ने दो गोल किए। शनिवार को ही खेले गए प्रदर्शन साइकिल पोलो मैच में ब्रिटिश लेडीज फ़र्स्ट टीम ने ब्रिटिश सैकंड टीम को 3-2 से हराया। ब्रिटिश पोलो डे के अंतिम दिन रविवार को साइकिल पोलो गार्ड कैलवरी के बीच साइकिल पोलो मैच, दोपहर 2.45 बजे सहारा वॉरियर्स जोधपुर सैकंड और शाम चार बजे ब्रिटिश आर्मी प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स के बीच पोलो मैच होंगे।
जोधपुर पोलो सत्र में ब्रिटिश खिलाड़ियों के बीच साइकिल पोलो मैच खेला गया।