पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीएमएच में मरीज के बेड साइड एक्स रे के लिए परिजनों को लगाने पड़ते हैं चक्कर

एमडीएमएच में मरीज के बेड साइड एक्स-रे के लिए परिजनों को लगाने पड़ते हैं चक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद हो सका एक्स-रे

बसपलटने की दुर्घटना में लीला देवी की गर्दन की हड्डी ब्रेक हुई। तीन दिन से ट्रोमा आईसीयू में एडमिट है, उनका बेड साइड एक्स-रे शुक्रवार को सुबह 11 बजे राउंड पर आए डॉक्टर ने लिखा। उन्हें एक्स-रे रूम में नहीं ले जाया जा सकता था। उनके पति सोहनलाल मेन एक्स-रे रूम में गए और बेड साइड एक्स-रे के लिए कहा, तो उन्हें दो बजे आने का कह दिया गया। वे दो बजे गए तब वहां कार्यरत कर्मचारी ने कहा कि मशीन ले जाओ, समय मिलने पर आऊंगा। आखिर में वे उप अधीक्षक डॉ. मुकेश व्यास के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंनें स्वयं ट्रोमा सेंटर में मौजूद रेडियोग्राफर को एक्स-रे करने के निर्देश दिए तब जाकर मरीज का एक्स-रे हो सका।

40िदन से झेल रहे समस्या

ट्रोमाआईसीयू में चंदा करीब 40 दिन से भर्ती है। डॉक्टर्स हर तीसरे दिन उनका एक्स-रे करवाते हैं। ऐसे में परिजनों के लिए बेड साइड एक्स-रे करवाना एक समस्या बन चुका है। परिजनों का कहना है कि हमेशा सुबह की शिफ्ट में जाने पर उनको दोपहर बाद आने को कहा जाता है, इसके बाद भी एक्स-रे हमेशा शाम 7 बजे ही हो पाता है।

केस 2

केस 1