- Hindi News
- वार्ता विफल, दिवाली बाद 10 लाख बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल
वार्ता विफल, दिवाली बाद 10 लाख बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल
इंडियनबैंक एसोसिएशन के साथ बैंक कर्मचारियों की यूनियंस की हड़ताल मुंबई में शुक्रवार को बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई है।
युनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस के संयोजक एलएन जालानी ने बताया कि मुंबई में कर्मचारियों के 10वें वेतनमान समझौते पर बुलाई वार्ता बैठक शुक्रवार शाम बेनतीजा रही। उन्होंने बताया कि इसके बाद बैंक यूनियन ने देशभर में दिवाली के बाद हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस बार देश के 10 लाख से अधिक बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसकी तिथि राष्ट्रीय स्तर पर तय की जाएगी। इधर बैंक कर्मचारियों ने वेतनमान को लेकर वार्ता असफल रहने पर रोष जताया है।