पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमुख सचिव ने की प्रकरणों की समीक्षा

प्रमुख सचिव ने की प्रकरणों की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख सचिव ने की प्रकरणों की समीक्षा

राजस्वविभाग के प्रमुख सचिव मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में रक्षा विभाग से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की। शर्मा ने लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाने के भी निर्देश दिए। रक्षा विभाग से जुड़े प्रकरणों के निपटारे के लिए कमेटी ऑफ मिलिट्री लीगल केस (सीएमएलसी) गठित की हुई है। इस कमेटी की बैठक से पहले संभाग स्तर पर रिव्यू के लिए राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव जोधपुर आए। यहां संभागीय आयुक्त चैंबर में जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सिरोही जिले के राजस्व अधिकारियों और रक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में रक्षा विभाग की जमीनों के म्यूटेशन, सिविल वर्क तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण सहित विभिन्न प्रकरणों का रिव्यू किया गया। बैठक में संभागीय आयुक्त हेमंत गेरा, कार्यवाहक कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा आदि उपस्थित थे।