पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के नागरिक की जागरूकता से पकड़ में आया सस्ते लोन का झांसा देकर दो करोड़ ठगने वाला गिरोह

शहर के नागरिक की जागरूकता से पकड़ में आया सस्ते लोन का झांसा देकर दो करोड़ ठगने वाला गिरोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोन लेने के नाम पर गिरोह के सदस्यों तक पहुंची पुलिस

गहलोतकी सूचना पर महामंदिर थाना पुलिस ने अंग्रेज खां से पूछताछ की। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह से लोन लेने के नाम पर बातचीत की। इसके बाद डीसीपी पूर्व राहुल जैन के निर्देशानुसार एसीपी पूर्व सुनील पंवार, महामंदिर थानाधिकारी इंद्र सिंह एसआई हाशम खां सहित कांस्टेबल पप्पूसिंह, उगमसिंह भवानीसिंह की टीम ने गुरुवार को अजमेर में दबिश देकर अजमेर में धानमंडी बालुपुरा निवासी मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद यासीन सुधीर पुत्र कन्हैयालाल बनासिया माली सहित नई दिल्ली हाल आदर्श नगर मकान नंबर 7 बालाजी मंदिर की गली निवासी संदीप पुत्र सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना जावेद उर्फ इकबाल है। गिरोह के अन्य सदस्य सपना उर्फ संध्या, प्रियंका, हिना धीरज लोगों को फोन कर झांसे में लेते थे। पुलिस ने शुक्रवार को जावेद और उसके अन्य साथियों की तलाश में अजमेर जयपुर में दबिश दी, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गए थे। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

बाकायदाऑफिस बना रखे थे गिरोह ने

इसगिरोह ने अजमेर जयपुर में अपने ऑफिस बना रखे थे, जहां से पूरी ठगी को अंजाम दिया जाता था। इसके सदस्य पहले देश की बड़ी कंपनियों और वहां से जुड़े हुए लोगों की जानकारी प्राप्त करते। इसके बाद अपना हैड आॅफिस जयपुर या दिल्ली में बता कर काम करते। वे स्मार्ट वन कैपिटल कंपनी, स्टैंडर्ड अलाइव कंपनी, बिड़ला सनलाइफ, रिलायंस, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई जैसी कपंनियों के नाम से लोगों को लोन दिलाने का झांसा देते।

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।