- Hindi News
- प्रजापत समाज ने कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना
प्रजापत समाज ने कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना
जोधपुर| श्रीयादेमाता जयंती महोत्सव समिति के बैनर तले प्रजापत समाज के लोगों ने शुक्रवार को पिंकी आत्महत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच आरोपी स्कूल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। समिति के महासचिव सुधीर डुगर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एमएल नेहरा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गत 18 सितंबर को गुलजार नगर में रहने वाली पिंकी (14) पुत्री गुलाबराम प्रजापत ने घर में फंदा लगा खुदकुशी कर ली थी। पिंकी ने अपने सुसाइड नोट में शिक्षा सदन माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक उम्मेदसिंह के पिटाई करने पर खुदकुशी करने का जिक्र किया था। इसके बाद पुलिस ने उम्मेदसिंह को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन स्कूल संचालक मदनलाल सुथार को गिरफ्तार नहीं किया। सुसाइड नोट में पिंकी ने दोनों आरोपियों पर प्रताड़ित करने, मारपीट चिढ़ाने का आरोप लगाया था। धरने के दौरान प्रजापत समाज सचिव रामनिवास मगरोला, रामकिशोर सोतवाल, कालूराम कारवाल, लालचंद, लक्ष्मीनारायण, शशिप्रकाश बैतेड़िया, रामदेव जलांधरा, नारायणलाल, माणक कवाड़िया, तरुण सोतवाल, भंवरलाल ओड़िया, बाबूलाल अन्य लोगों के साथ पिंकी के परिजन भी उपस्थित थे।
प्रजापत समाज ने नाबालिग छात्रा पिंकी के आत्महत्या के मामले में न्याय की गुहार की।