पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमजीएच के प्रशासनिक खंड में घुसा सांप, दिनभर भयभीत रहे कर्मचारी

एमजीएच के प्रशासनिक खंड में घुसा सांप, दिनभर भयभीत रहे कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| महात्मागांधी अस्पताल के प्रशासनिक खंड में शुक्रवार को सुबह सांप दिखाई देने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ समय भय के कारण कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद सांप पकड़ने वालों ने सांप की खूब तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इससे कर्मचारियों में दिनभर भय की स्थिति बनी रही। सुबह नौ बजे सफाई कर्मचारी ने ताला खोल कर जैसे ही दरवाजा खोला वहां वाइपर सांप बैठा दिखाई दिया। इस पर उसने दरवाजा बंद कर दूसरे कर्मचारियों को बताया। वहीं अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास और अन्य डॉक्टर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन सांप नहीं मिला। कर्मचारी अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ जरूर गए, लेकिन फाइल उठाने और अन्य कार्य के दौरान उनमें भय बना रहा। इसके बाद सांप पकड़ने वाले तोहिद और अन्य दो लोगों को बुलाया। वे करीब साढ़े 11 से 12 बजे तक सांप को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।