- Hindi News
- रोडवेज कर्मचारी सीमित साधनों से अधिक राजस्व जुटाने की आदत डालें: पाराशर
रोडवेज कर्मचारी सीमित साधनों से अधिक राजस्व जुटाने की आदत डालें: पाराशर
जोधपुर | रोडवेजके कार्यकारी निदेशक (विधि) एसके पाराशर ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को सीमित साधनों में अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त करने राजस्व रिसाव रोकने की आदत डालनी होगी। उपलब्ध संसाधनों में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिले इसके लिए प्रय| करने की जरूरत है। वे शुक्रवार को दोपहर अचानक जोधपुर पहुंचे। वे यहां ढाई घंटे से अधिक रहे। उन्होंने जोधपुर डिपो की सफाई व्यवस्था, बुकिंग, ईटीएम सेक्शन, कैशियर कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि कैंपस क्लीन होना चाहिए। इससे पहले अधिकारियों की बैठक में राजस्व विश्लेषण किया। भुगतान की स्थिति, चालक-परिचालकों के इंक्रीमेंट, प्रमोशन की स्थिति पर चर्चा की।