आशापूर्णा एन्क्लेव में डांडिया आज से
जोधपुर | आशापूर्णाएन्क्लेव कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में शनिवार से डांडिया महोत्सव प्रारंभ होगा। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक लड्ढा श्रेष्ठ चमड़िया ने बताया कि दो अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव की शुरुआत शनिवार शाम 8 बजे मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ होगी। कार्यक्रम में भव्य साउंड सिस्टम में डांडिया नृत्य होगा। समारोह अंतर्गत 28 सितंबर को एंकलेव परिसर में माता की चौकी का आयोजन होगा। इस दौरान भजन गायक कुलदीप ओझा माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
उम्मेद क्लब में डांडिया रास 30 को
उम्मेदक्लब के सदस्यों एवं उनके परिवार के लिए 30 सितंबर को नवरात्रा डांडिया रास का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के रमेश जैन, आनंदसिंह देवड़ा मानसी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से होगी। इस अवसर पर स्टार प्लस पर प्रसारित मेरी भाभी का किरदार निभाने वाली ईशा कंसारा शिरकत करेंगी। समारोह में बेस्ट डांडिया डांस, बेस्ट फैंसी डांडिया ड्रेस, बेस्ट मेल फिमेल डांस सहित अनेक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कायस्थडांडिया महोत्सव 30 को
कायस्थजनरल सभा की ओर से 30 सितंबर से दो दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष ओपी माथुर सचिव राजेशरूप ने बताया कि चौहाबो 17 सेक्टर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाले समारोह के लिए कमलेश माथुर, राकेश दयाल माथुर, मोनिका माथुर, अरुण माथुर, रजनी माथुर, सुमन माथुर, मुकेश माथुर, सुनील, दाऊ संदीप माथुर को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दिन समाज के भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा।