- Hindi News
- असूचंड मेले में गूंजे आयोलाल झूलेलाल के जयघोष
असूचंड मेले में गूंजे आयोलाल झूलेलाल के जयघोष
सिंधीसमाज का असूचंड मेला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरा पुलिया स्थित ईष्टदेव झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। शाम को ईष्टदेव झूलेलाल सहित 21 देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गई। इनमें महिलाओं ने झांसी की रानी सहित कई रूप धरे।
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष राम तोलानी, मेला अधिकारी प्रभु ठारवानी, अशोक पारवानी हाउसिंग बोर्ड पंचायत अध्यक्ष इंद्रकुमार टहलियानी के नेतृत्व में 16वें सेक्टर से शाम 7 बजे शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में सजी देवी-देवताओं सामाजिक संदेश देती आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। समाज बंधु लाल टोपी पहने आयोलाल झूलेलाल के जयघोष के साथ नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न क्षेत्रों से होकर रात 10 बजे सिंधी धर्मशाला 16वें सेक्टर पहुंच संपन्न हुई। यहां रात को भंडारे के बाद भगत घनश्यामदास सत्संग मंडली डांसर दीपक बुलानी ने सिंधी लोक गीतों का कार्यक्रम पेश किया।
चौहाबो तीसरा पुलिया स्थित झूलेलाल मंदिर में असूचंड मेले के अवसर पर समाज के लोगों ने ध्वजारोहण किया।