- Hindi News
- गोगादेव स्कूल सेखाला रहा फुटबॉल में उपविजेता
गोगादेव स्कूल सेखाला रहा फुटबॉल में उपविजेता
गोगादेव स्कूल सेखाला रहा फुटबॉल में उपविजेता
बालेसर | क्षेत्रके गोगादेव उच्च प्राथमिक स्कूल सेखाला की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीतकर वापिस लौटने पर स्कूल प्रशासन ने उनका स्वागत किया। गोगादेव उच्च प्राथमिक स्कूल सेखाला के संस्थापक सार्दुल सिंह राठौड़ ने बताया कि राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक स्कूल पाली में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबॉल में उपविजेता का खिताब जीता। वहीं रीलें दौड़ में द्वितीय स्थान, वहीं 400 मीटर दौड़ में शेराराम केतू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में शेराराम 32 किलोग्राम, तेजाराम सेखाला 35 किलो, रमेश सुथार 45 किलो में राज्य स्तर पर द्वितीय रहे। वहीं टीम के खिताब जीतकर वापिस स्कूल आने पर स्कूल प्रशासन की तरफ से उनका स्वागत किया। स्कूल की टीम 28 सितंबर से क्रीड़ा संगम स्थल गोशाला मैदान जोधपुर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। इस मौैके पर प्रधानाध्यापक भंवरसिंह देवड़ा, व्याख्याता प्रकाश पालीवाल, भोमसिंह गोगादेव, दिलावरसिंह गोगादेव सहित ग्रामीण मौजूद थे।