कई उत्पाद भी होंगे लांच
गूगल महासेल में हुंडई-मारुति की कारें, मकान भी
रजिस्ट्रेशन करवाकर खरीदारी, 3.50 करोड़ लोगों के ऑनलाइन शॉपिंग की संभावना
टाटा होम्स आकर्षण का केंद्र
फ्लिपकार्टस्नेपडील के बाद अब गूगल ने ऑनलाइन महासेल लगाई है। 10 से 12 दिसंबर तक चलने वाली महासेल में मोबाइल, होम थिएटर कपड़ों के साथ मकान कार भी उपलब्ध हैं। इसमें मारुति, हुंडई समेत 450 कंपनियां सामान बेचेंगी। इसमें 20 से 93% छूट का दावा है। कारों पर 1.5लाख तक के बैनिफिट दिए जा रहे हैं। ग्राहकों तक उत्पाद पहुंचाने लिए कंपनियों ने कोरियर कंपनियों से समझौता किया है। गूगल इंडिया एमडी राजन आनंद के मुताबिक 3.5 करोड़ भारतीयों के खरीदारी की उम्मीद है। पेमेंट सामान आर्डर पर नहीं होम डिलीवरी पर देना होगा। ग्राहक जीओएसएफडॉटइन पर पंजीयन करा खरीदारी कर सकेंगे। शॉपिंग मंगलवार रात 12 बजे से शुरू हो चुका है।