पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर नोटिस

नगर निगम चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर नोटिस

जोधपुर |नगर निगमचुनाव के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने कार्य ग्रहण नहीं करने पर प्रगणक बीएलओ और उनके विभागाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र की आरओ एसडीएम शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि वार्ड संख्या 13 में नियुक्त प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के श्रवण कुमार त्रिवेदी, वार्ड 11 में सहायक अभियंता पीएचइडी ड्रिलिंग खंड के मोतीलाल वार्ड 65 में नियुक्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबा रामदेव मंदिर जयनारायण व्यास कॉलोनी सूरसागर की श्यामा जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस के बाद भी कार्य ग्रहण नहीं करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।