पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉयंस क्लब ने एम्स में किया पौधरोपण

लॉयंस क्लब ने एम्स में किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाॅयंस क्लब जोधपुर पाल बोरानाडा की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत बुधवार को जोधपुर एम्स के स्थापना दिवस पर एम्स आवासीय कॉलोनी में 111 पौधे लगाए गए। इनमें कदंब, पलाश, रातरानी, मोगरा, पीली लाल चंपा, आम कनेर के पौधे शामिल हैं। क्लब के ट्री प्लांटेशन चेयरमैन गणपत सालेचा ने बताया कि एम्स प्रशासन ने इन पौधों की देखभाल का जिम्मा लिया है। इस अवसर पर एम्स डायरेक्टर डॉ. संजीव मिश्रा ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। डीआरएम राजीव शर्मा ने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं। जेडीए आयुक्त भूराराम चौधरी नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हरिसिंह राठौड़ ने शहर को कचरा मुक्त ग्रीन जोधपुर बनाने की अपील कर सहयोग मांगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मनीष मेहता, क्लब पौधरोपण कमेटी के चेयरमैन अशोक पटेल, घनश्याम ओझा, वाईएस दुबे, मनीष श्रीवास्तव, विनोद जौहरी, सुरेश लाहोटी, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. सुराजजीत घटक, डॉ. अंबवाणी, डॉ. विजयलक्ष्मी नाग, डॉ. पंकजा रवि, डॉ. प्रदीप भाटिया, डॉ. पुनीत सेठिया, वीरेंद्रप्रतापसिंह, शोभित राठी ने पौधरोपण किया।