पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदारों ने भीख मांगकर एकत्र की रािश

ठेकेदारों ने भीख मांगकर एकत्र की रािश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में करवाए गए विकास कार्यों की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर ठेकेदारों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। जोधपुर विकास प्राधिकरण ठेकेदार संघ की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर धरना दे रहे ठेकेदारों ने सुबह जेडीए सर्किल पर भीख मांगकर 209 रुपए एकत्रित किए। यह राशि जेडीए आयुक्त भूराराम चौधरी को देने की पेशकश की, लेकिन आयुक्त ने लेने से मना कर दिया। ठेकेदार गुरुवार को सदबुद्धि यज्ञ करेंगे। ठेकेदार सुबह धरना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद हाथ में पेटी लेकर और गले में तख्तियां डालकर भीख मांगने निकले। बॉक्स तख्ती पर लिखा था जेडीए कंगाल है, कृपया खजाना भरने में सहयोग करें। सर्किल से गुजर रहे वाहनों को रोककर तथा आसपास की दुकानों थड़ियों से कुछ ही देर में 209 रुपए एकत्रित किए। वहां से से नारेबाजी करते हुए ठेकेदार जेडीए परिसर में गए। सीधे जेडीए आयुक्त के कमरे में गए और यह राशि देने का ऑफर किया। आयुक्त ने राशि लेने से मना किया तो ठेकेदार धरना स्थल पर आकर बैठ गए। संघर्ष समिति के सचिव जावेद गौरी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे धरना स्थल पर सदबुद्धि यज्ञ करेंगे।