पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 1 का शेष...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नएदिशा-निर्देशों के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2013 में नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने इस परीक्षा के संबंध में माइग्रेशन के बिंदु पर महाधिवक्ता की राय के आधार पर अपने पूर्व आदेश को अतिक्रमित करते हुए नया आदेश जारी किया है।

नियुक्तियोंकी राह खुलेगी : बीएसटीसीशिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि सरकार के इस कदम से इस भर्ती में जल्दी नियुक्तियों की राह खुलेगी। सरकार को जल्दी से जल्दी कटऑफ और मेरिट जारी कर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए।

ललितमोदी...

इसअंतरिम आदेश से अदालत ने राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष को आरसीए के कामकाज का प्रबंध देखने का निर्देश दिया था। ललित मोदी की ओर से याचिका में कहा कि आमीन ने आरसीए के दफ्तर पर कब्जा कर उन्हें बिना नोटिस दिए ही अविश्वास प्रस्ताव लाकर स्वयं को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है, जबकि आरसीए के चुनाव सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पर हुए थे। अब चुने हुए सदस्यों को काम करने से रोका जा रहा है और संविधान में इसका प्रावधान नहीं है। इसलिए चुने प्रतिनिधियों को काम करने दिया जाए। वहीं आमीन पठान की दलील थी कि बहुमत उनके साथ है और संविधान में आर्बीट्रेशन के जरिए ही विवाद का निपटारा करने का प्रावधान है। ऐसे में कोर्ट चाहे तो संघ के चुनाव दुबारा करा सकती है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनकर नए सिरे से अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कहा।

कोर्ट के निर्णय से हम राहत मिली है और यह साफ हो गया है कि आमीन पठान ग्रुप द्वारा अंसवैधानिक तरीके से कार्रवाई की गई थी। हम अविश्वास से दूर नहीं भागते, लेकिन कानूनी तरीके से निश्चित प्रक्रिया अपनानी चाहिए थी। हमारे पास पूरा बहुमत है।

महमूद आब्दी, प्रवक्ता ललित मोदी

कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं। बहुमत हमारे पास है, इसलिए कोर्ट ने मोदी ग्रुप को सत्ता नहीं सौंपी है। हम फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। क्रिकेट में बाहरी लोगों का कोई काम नहीं है।

आमीन पठान

डेढ़करोड़...

फैक्ट्रीको एटीएस और लालसोट पुलिस ने घेर लिया। अन्य आरोपियों में दौसा निवासी जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह खारीवाड़ा, ट्रक चालक जगदीश परिचालक बलराम हैं। टीम ने एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट और एक ट्रक को जब्त किया है।

स्वाइनफ्लू...

इसमेंजिला अस्पतालों में वीटीएम, सीएमएचओ ऑफिस के कंट्रोल रूम में दो माह के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर, रेपिड रिस्पोंस टीम के लिए दो व्हीकल रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों के स्टाफ के लिए वैक्सीन, मास्क पर्सनल प्रोटेक्शन किट एमआरएस से खरीदने को कहा गया है।

40 पॉजिटिव भर्ती, 14 गंभीर

हॉस्पिटल पॉजिटिव गंभीर

एमडीएमएच 28 9

एमजीएच 12 3

उम्मेद 10 2

यहांके आए पॉजिटिव

जोधपुरशहर में 8, जोधपुर ग्रामीण में 13, बाड़मेर में 9, जैसलमेर में 5, जालौर में 3, पाली में 3, नागौर में 1, अजमेर में 1 पॉजिटिव मरीज आया।

बच्चेबोले...

अटक-अटककर पढ़ रहे थे, लिखने में भी गलतियां: उपनिदेशकमाध्यमिक गजरा चौधरी ने आदर्श रामावि चिचड़ली में जांच की। यहां पर 8वीं के बच्चे अंग्रेजी शब्द बता पा रहे थे। हालांकि उन्हें छठी-सातवीं कक्षा के बच्चों का स्तर न्यून लगा। बच्चे अटक-अटक कर किताबें पढ़ रहे थे। इधर, एडीईओ (विधि) अशोक विश्नोई ओसियां ब्लॉक की राउप्रावि मीरा की निंबड़ी स्कूल गए, जहां पर बच्चे सही तरीके से लिख-पढ़ नहीं पा रहे थे। कुछ ऐसा ही नजारा एडीईओ कैलाशदास स्वामी ने राप्रावि मूरलाई नाडी भंवरलाल सुथार ने राउप्रावि मेघाणियों की ढाणी बेदू कलां में देखा। निरीक्षण में एसएमसी सदस्यों की बैठक भी हुई, जिसमें सदस्यों ने टीचर लगाने स्कूल को क्रमोन्नत करने की मांगें रखी।