- Hindi News
- खाण्डेकर फुटबाल में वीर मोहल्ला ने जीता उद्घाटन मैच
खाण्डेकर फुटबाल में वीर मोहल्ला ने जीता उद्घाटन मैच
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जोधपुर
उम्मेदराजकीय स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई खाण्डेकर फुटबाल प्रतियोगिता में वीर मोहल्ला ने ब्रह्मबाग को 3-0 से हराकर उद्घाटन मैच जीता। वीर मोहल्ला क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में गत उप विजेता वीर मोहल्ला के खिलाड़ियों ने शुरू से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और सातवें मिनट में ही अभिषेक बोहरा ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मध्यान्तर से पांच मिनट पहले शशांक ने दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ के 9 मिनट में नरेश पुरोहित ने अपनी टीम के लिए गोल किया। ब्रह्मबाग की ओर से श्याम बाबू अभिजीत व्यास ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर घनश्याम ओझा ने किया। अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी एडीएम सिटी दुर्गेश बिस्सा थे। ज्योति प्रकाश हर्ष, महेश राज, प्रेम जोशी, कमलेश व्यास, कृष्ण कुमार राज जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर खांडेकर फुटबॉल डॉट काम वेबसाइट भी जारी की गई।