- Hindi News
- कार में बैठी विधायक धमकाती रहीं मजिस्ट्रेट नहीं झुके, करवाया चालान
कार में बैठी विधायक धमकाती रहीं मजिस्ट्रेट नहीं झुके, करवाया चालान
रातानाडा में शनिवार को 3नंबर हॉस्टल के पास मोबाइल मजिस्ट्रेट धीरज शर्मा ट्रैफिक पुलिस ने भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टायसन की कार पर फैंसी नंबर प्लेट के कारण चालान काटा। सूचना मिलते ही मौके पर सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास पक्ष लेने पहुंचीं। उनकी कार के रंगीन शीशे और फैंसी नंबर प्लेट देख टीम ने उनकी कार का भी चालान काट दिया। हालांकि विधायक पुत्र शिवकुमार कार में बैठी विधायक सूर्यकांता व्यास ने रौब दिखाते हुए धमकाया। चालान कटवाने से खूब मना किया लेकिन मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई करके ही मानी। मौके पर पहुंचे सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने विधायक को समझाया।
मजिस्ट्रेट के निर्देश पर विधायक की कार का चालान काटा गया।
^ मेरी कार पर नंबर प्लेट 90 साल से लगी है। मैं भी कानून जानती हूं, अब तो इन्हें कोर्ट में देखूंगी। सूर्यकांताव्यास सूरसागरविधायक
मजिस्ट्रेट धीरज शर्मा