पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सभी ऑनलाइन सुविधाएं ई मित्र पर भी उपलब्ध होंगी

अब सभी ऑनलाइन सुविधाएं ई-मित्र पर भी उपलब्ध होंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. वाणिज्यिक कर विभाग ने रजिस्ट्रेशन, ई-भुगतान, और रिटर्न की सुविधा को ई-मित्र से जोड़ दिया है। इसके साथ ही सभी संभागीय कार्यालयों पर ई-मित्र सुविधा केंद्र भी शुरू किए हैं। ऐसे छोटे व्यापारी जिनके पास अपना कंप्यूटर नहीं है अथवा जो इंटरनेट फ्रेंडली नहीं हैं वे सीधे इन सुविधा केंद्रों एवं ई-मित्र कियोस्क पर जाकर विभाग की ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने में व्यापारी को कोई समस्या नहीं आए, इसके लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने सुविधा केंद्रों पर अपना प्रशिक्षित स्टॉफ और मशीनरी भी लगाई है। उदाहरण के लिए अगर किसी कारोबारी को ऑनलाइन रिटर्न भरनी है तो सुविधा केंद्रों पर तैनात स्टॉफ निर्धारित शुल्क की एवज में कारोबारी की ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करेगा। अब तक वाणिज्यिक कर विभाग इन सभी सुविधाओं को ऑनलाइन तो उपलब्ध करवा रहा था, लेकिन ये ई-मित्रों से नहीं जुड़ी थी।