पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर को शिकायत के बदले देनी होगी पावती रसीद

कलेक्टर को शिकायत के बदले देनी होगी पावती रसीद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर/जयपुर| अब33 ही जिलों के कलेक्टरों को गांवों के दौरे और रात्रि विश्राम के दौरान जनता की तरफ से दिए गए परिवाद, शिकायत के बदले शिकायतकर्ता को प्रमाण स्वरूप पावती रसीद देनी होगी।

यह इस बात का सबूत होगा कि शिकायतकर्ता कभी भी दिखा सकेगा कि किस तिथि को उसने शिकायत की थी। कलक्टर के अलावा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी ग्राम पंचायत से लेकर अन्य कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों के बदले पावती रसीद देनी होगी। मुख्य सचिव सी एस राजन के निर्देश पर प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। इससे पहले सभी ग्राम पंचायतों और पंचायती राज कार्यालयों तथा कलेक्ट्रेट में पावती रसीद के अधिकार के संबंध में दीवार लेखन, पोस्टर, सूचना पट्ट पर लिखने आदि की रिपोर्ट 15 दिन में तलब की है।