पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई सड़क का हेरिटेज लौटाने के लिए की वॉक

नई सड़क का हेरिटेज लौटाने के लिए की वॉक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. कलेक्टर ने नागरिकों के सुझाव सुनें आशंकाओं को दूर किया। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक नई सड़क को जीरो टाॅलरेंस जोन बना देंगे। इसके बाद इस सिस्टम को शहर की छह अन्य सड़कों पर कट-पेस्ट (लागू) करेंगे।

जोधपुर| ऐतिहासिकनई सड़क की खूबसूरती आैर पुराने वैभव को लौटाने जीरो टॉलरेंस जोन बनाने के तहत शनिवार को सैकड़ों जोधपुराइट्स हेरिटेज वॉक के सहभागी बने आैर कदम से कदम मिलाते हुए सकारात्मक सुझाव भी दिए। नई सड़क से सुबह 8 बजे शुरू हुई हेरिटेज वॉक में शहर विधायक कैलाश भंसाली, उप महापौर देवेंद्र सालेचा के साथ जनप्रतिनिधि, प्रमुख उद्यमी, व्यापारी, ठेलाधारकों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी वॉक की।
साथ ही प्रशासन की आेर से जीरो टालरेंस जोन को लेकर नई सड़क पर प्रायोगिक तौर पर लागू नई व्यवस्थाओं को देखा आैर इसमें आेर सुधार करने को लेकर कलेक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत सीईआे हरिसिंह राठौड़ को अपनी-अपनी राय भी दी।