सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी
सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी
^नई सड़क पर नगर निगम एक विशेष टीम गठित कर सफाई अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखे। तभी लोगों को इसका फायदा मिलेगा। कमलजोशी, अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा
दिल्लीके चांदनी चौक की तरह हो बदलाव
^दिल्लीके चांदनी चौक में जिस प्रकार की पार्किंग, राहगीरों के लिए सुगम मार्ग यातायात की व्यवस्था करनी चाहिए। डॉ.एमकेभास्कर, प्रोफेसर,जेएनवीयू
गलियोंको टॉयलेट क्षेत्र बनने से रोकना होगा
^नईसड़क सड़क पर सुलभ कॉम्पलेक्स नहीं होने के कारण रहवासीय इलाकों गलियों को टॉयलेट क्षेत्र बना दिया है। इसके लिए समुचित व्यवस्था करनी होगी। राजीवमूंदड़ा, व्यवसायी
सड़ककी नियमित मॉनिटरिंग जरूरी
^यह सड़क शहर की नाक है। निगम एक दिन अभियान चलाता है, दूसरे दिन भूलता है। मनीषमेहता, निर्यातक
नईसड़क नो ठेला जोन हो
^नई सड़क को नो ठेला जोन घोषित कर देना चाहिए, ताकि सड़क पर यातायात सुगम हो सके। ठेला जोन अलग स्थान पर विकसित करे। राजेशअग्रवाल, समाजसेवी
नोव्हीकल जोन घोषित करें
^नई सड़क से घंटाघर की तरफ नो व्हीकल जोन घोषित किया जाए। पार्किंग की समस्या के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इससे लोगों को सहूलियत। संदीपकाबरा, बिजनेसमैन
बेतरतीबहोर्डिंग्स हटने चाहिए
^इस मार्ग पर बेतरतीब ढंग से लगे होर्डिंग्स हटने चाहिए। अच्छा तो यह है कि नगर निगम इस मार्ग पर होर्डिंग नहीं लगाएं। केएलमाली, डायरेक्टर, आईआईटी प्रेप
दिशानिर्देश पथ प्रदर्शक लगाए जाए
^इस सड़क मार्ग पर और शहर के भीतरी भाग में पथ प्रदर्शक और दिशा निर्देश लगाए जाएं, ताकि पर्यटकों को परेशानी नहीं हो। ऐसा करने से सैलानी राह भटक नहीं पाएंगे। पंकजभंडारी, हैंडीक्राफ्ट व्यापारी
व्यापारीभी वाहन पार्किंग में रखें
^खरीदारों को वाहन पार्किंग में रखना ही चाहिए, साथ ही व्यापारियों को भी निर्धारित स्थान पर अपने वाहन खड़े रखने चाहिए। इससे अव्यवस्था नहीं फैलेगी। सागरजोशी, बिजनेसमैन
पैदलचलने वालों को ज्यादा सुिवधा मिले
^नई सड़क पर पैदल चलने वाले सुरक्षित आवागमन नहीं कर पाते है, ऐसे में नए सिस्टम में पैदल चलने वालों काे ज्यादा सुिवधा दी जाए। अनिलदाधीच, बिजनेसमैन
ब्ल्यूकलर से हेरिटेज लुक दिया जाए
^नई सड़क जोधपुर का फेस है, इसमें जोधपुर की खासियत नजर आए। इसके लिए इस मार्ग के भवनाें को ब्ल्यू कलर आैर डिवाइडर दीवारों को हेरिटेज लुक भी दिया जाए। पंकजभंडारी, अतिरिक्त महाप्रबंधक, बीएसएनएल
नियमितनिगरानी करें प्रशासन
^जीरो टॉलरेंस जोन के लिए प्रशासन नियमित निगरानी करें और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नवीनसोनी, अध्यक्ष,नई सड़क व्यापार संघ