पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ाबंदी, मशक्कत जीत का प्रयास

बाड़ाबंदी, मशक्कत जीत का प्रयास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
54 साल में दूसरी बार भाजपा का जिला प्रमुख

जिलाप्रमुख चुनाव के लिए अटल सेवा केंद्र में दिनभर गहमागहमी रही। भाजपा के पूनाराम चौधरी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे नामांकन भरा। इसके बाद 10:50 बजे वार्ड तीन से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुनीता चौधरी अंतिम समय में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने पहुंची। नामांकन पत्र सही पाए जाने पर निर्वाचन अधिकारी ने 11 बजे दोनों के नाम चस्पां किए। एक बजे तक नाम वापस नहीं लिए जाने के बाद 3 बजे मतदान शुरू किया गया। सबसे पहले लीला मदेरणा और उनकी बेटी दिव्या ने मतदान किया। जबकि दोपहर 3:45 बजे सबसे अंत में कांग्रेस उम्मीदवार ने वोट डाला। वोटों की गिनती के बाद शाम चार बजे निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के पूनाराम को विजयी घोषित किया।

भाजपाके सभी 28 सदस्य साथ आए : भाजपाके सभी नवनिर्वाचित 28 जिला परिषद सदस्य मतदान से दस मिनट पहले दोपहर 2:50 बजे मिनी बस में बैठकर साथ आए। उनके साथ भाजयुमो अध्यक्ष पवन आसोपा, करणीसिंह खीची रेवतसिंह भी थे।

पहचानपत्र नहीं होने पर एक सदस्य को प्रवेश से रोका : अटलसेवा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। नवनिर्वाचित सदस्यों को फोटो पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया गया। एक सदस्य विमला चौधरी के पास पहचान पत्र नहीं होने से उन्हें गेट पर रोक दिया गया। फिर जिला प्रमुख उम्मीदवार पूनाराम द्वारा पहचान बताने पर उन्हें प्रवेश दिया गया।

कलेक्टरको केंद्र पर लटका मिला ताला : कलेक्टरप्रीतम बी. यशवंत अपने आॅफिस के सामने वाले गेट से सुबह 10 बजे अटल सेवा केंद्र पहुंचे, तो उन्हें ताला लटका मिला। वे दस मिनट तक इंतजार में खड़े रहे। इसके बाद एडीएम प्रथम अरुण कुमार हसीजा आए और अपने ड्राइवर को ताला खोलने के लिए चाबी लाने को कहा। इधर, भाजपा के सदस्य केंद्रीय वूल बोर्ड चेयरमैन विश्नोई सेवा केंद्र के पिछले गेट से 10 बजे ही प्रवेश कर गए। जबकि मुख्यद्वार 10:15 बजे खोला गया। कलेक्टर को इसके बाद प्रवेश मिला।

एकवोट से अनुश्री बनी मंडोर की प्रधान : जोलियालीपंचायत समिति की सदस्य अनुश्री महज एक वोट से मंडोर की प्रधान चुनी गई। इनके सामने भाजपा की ही बागी उषादेवी ने नामांकन भरा। अनुश्री को 17 में से 9 उषादेवी को 8 वोट मिले। कांग्रेस के सभी 6 सदस्यों ने उषादेवी को समर्थन दिया। जबकि बीजेपी के एक अन्य सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की। निर्दलीय राधा कांग्रेस प्रत्याशी कमला को एक भी मत नहीं मिला।

भाजपाजिला उपाध्यक्ष की पुत्रवधु बागी बनी : भाजपाजिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल छाबा की पुत्रवधु उषादेवी भाजपा से बागी बनकर मैदान में उतर गई। इधर, कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशी कमला को मैदान में उतार दिया, लेकिन भाजपा की बागी के मैदान में आने से कांग्रेस ने बागी उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। इस बारे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल ने कहा कि हमने उषा के लिए पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उषा को निर्दलीय खड़ा कर दिया।

^पार्टी की कमजोरी के कारण भाजपा गांवों में सरकार बनाने में कामयाब हुई है। पार्टी को इसको स्वीकारते हुए मंथन करने की जरूरत है। जहां तक संख्या बल पूरा नहीं होते हुए जिला प्रमुख का उम्मीदवार उतरने का सवाल है, इतना ही कहूंगा की देश-प्रदेश में बरसात और चुनाव होते रहने चाहिए। डॉ.चंद्रभान, पंचायतचुनाव जिला पर्यवेक्षक, कांग्रेस

^जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व, चुनाव समिति, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम वसुंधरा कार्यकर्ताओं को जाता है। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए उनके लिए काम करेंगे। जसवंतसिंह विश्नोई, चेयरमैन,केंद्रीय वूल बोर्ड

^जोधपुरपाली सहित कई जगह भाजपा के जिला प्रमुख प्रधान बने हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब जनता के लिए काम कर सुख दुख में भागीदार बनेंगे। पीपीचौधरी, सांसद,पाली

परिणाम से पहले मशक्कत, विधायक भी सक्रिय नजर आए

लूणी पंचायत समिति में कांग्रेस सदस्यों को कार से लाया गया

लूणी विधायक जोगाराम पटेल सदस्यों को बस में लेकर आए।