पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई सोच के साथ नई सड़क पर बदलाव के आए सुझाव

नई सोच के साथ नई सड़क पर बदलाव के आए सुझाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जोधपुरजैसे बढ़ते महानगर के लिए नई सड़क को लेकर नई सोच की जरूरत है। घंटाघर से लेकर नई सड़क ऐसा क्षेत्र है जिसमें शहर की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से नए सिरे से सोचने की आवश्यकता है। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, अस्तव्यस्त यातायात, पार्किंग का अभाव, यत्रतत्र बेतरतीब खड़े ठेले और भीड़ से घिरा क्षेत्र। ऐसे में दैनिक भास्कर ने समाधान मिलजुलकर के तहत शनिवार को नई सड़क क्षेत्र में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। इसमें व्यवसायियों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविद, सांस्कृतिक सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यटक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। सुबह आठ बजे कदम से कदम मिलाते हुए हर शहरवासी ने हेरिटेज वॉक में भाग लिया और नई सड़क को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। साथ ही आगे बढ़कर कई सुझाव भी दिए। शहरवासियों ने तो अपना काम कर दिया, अब बारी है प्रशासन, पुलिस, निकाय, राजनीतिज्ञों और आला अफसरों की। आने वाले दिन चुनौतियों से भरे हैं और हमारे सुझावों से ही रास्ता निकलेगा। यहां प्रस्तुत है हेरिटेज वॉक के दौरान सामने आए विचार।