मोटरसाइकिल डेजर्ट सफारी का आयोजन
मोटरसाइकिल डेजर्ट सफारी का आयोजन
जोधपुर. जवानोंका मनोबल और उनमें एकता की भावना पैदा करने के उद्देश्य से बैटल एक्स डिविजन की ओर से मोटरसाइकिल डेजर्ट सफारी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को जोधपुर मिलिट्री स्टेशन से मेजर जनरल आईएस घुमन ने इसकी शुरुआत की। इस सफारी में भारतीय सेना के तीन अफसर, तीन जूनियर कमिशन अफसर तीस जवान हिस्सा ले रहे हैं। बैटल एक्स डिविजन के ये वीर साहसिक सैनिक मोटरसाइकिलों पर जोधपुर जैसलमेर जिले के सीमावर्ती इलाकों में तकरीबन 1350 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस अभियान का समापन 16 फरवरी को जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में होगा।