- Hindi News
- एमडीएमएच में जन्म से बहरे तीन बच्चों की हुई कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी
एमडीएमएच में जन्म से बहरे तीन बच्चों की हुई कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी
अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के ईएनटी एचओडी डॉ. विश्वकर्मा ने किया सर्जरी टीम का नेतृत्व
जोधपुर| एमडीएमहॉस्पिटल में जन्म से बहरे छह बच्चों की कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी शनिवार से शुरू हुई। अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वकर्मा के नेतृत्व इनमें से पाली जिले के 4 वर्षीय देव जैन, साढ़े पांच साल की खुशी पोकरण के 3 वर्षीय धन्नंजय की सर्जरी के सिर में सर्जरी के माध्यम से कॉकलियर उपकरण इंप्लांट किया गया। वहीं रविवार को तन्मय भाटी, ध्रुव जलवानी दक्ष चावला की सर्जरी की जाएगी। इनमें से पांच बच्चों के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 27.70 लाख रुपए जारी किए थे। वहीं पोकरण के धन्नंजय के इंप्लांट का खर्चा परिजन उठा रहे हैं।
इनडॉक्टरों की टीम ने की सर्जरी : अधीक्षकडॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि अहमदाबाद से आए विशेषज्ञों के साथ सर्जरी में ईएनटी की एचओडी डॉ. भारती सोलंकी, डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. समृद्धि मलिक, डॉ. स्निग्धा और डॉ. सोनू परमार शामिल थीं। वहीं एनेस्थिसिया टीम में एचओडी डॉ. दिलीपसिंह चौहान के नेतृत्व में डॉ. सरिता जनवेजा, डॉ. मनोज कमल, डॉ. भरत नवीन पालीवाल शामिल थेे।
एक माह बाद शुरू होगी स्पीच थैरेपी की ट्रेनिंग
सर्जरी से कॉकलियर इंप्लांट करना पहला कदम होता है। एक माह बाद कॉकलियर के स्विच को ऑन कर कम्प्यूटर से उसकी वॉयस सेट की जाएगी। फिर बच्चों को सबसे महत्वपूर्ण स्पीच थैरेपी की ट्रेनिंग शुरू होगी, जो एक साल तक चलेगी।