- Hindi News
- भास्कर वीसीसीई की टेस्ट सीरीज का प्रकाशन आज
भास्कर वीसीसीई की टेस्ट सीरीज का प्रकाशन आज
9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ले सकते हैं भाग
सिटीरिपोर्टर | जोधपुर
दैनिकभास्कर वीसीसीई के संयुक्त तत्वावधान में आईआईटी-जेईई अभ्यर्थियों के लिए एक अनूठी टेस्ट सीरीज एक्टिवटी चल रही है। इस रविवार भी टेस्ट सीरीज का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी जो आईआईटी-जेईई के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं, प्रतिभागी बन सकते हैं। सीरीज के प्रश्न-पत्र मार्च तक चलेंगे। प्रतिभागी को प्रश्नपत्रों को हल कर उनकी कटिंग जमा करवानी होगी। कटिंग बासनी स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय जलजोग चौराहा स्थित वीसीसीई में जमा करवानी होगी।
जोधपुरशहर जिले के लिए योजना
यहयोजना जोधपुर शहर जिले में प्रभावी होगी। वीसीसीई की शिखा जैन ने बताया कि अब तक 300 विद्यार्थियों ने इस टेस्ट सीरीज में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। ये प्रतिभागी छात्र प्रश्नपत्र को हल करने संबंधित टिप्स भी वीसीसीई से ले चुके हैं। हमें खुशी है कि इन प्रतिभागियों ने अपनी आईआईटी-जेईई की राह को आसान बनाने के लिए वीसीसीई का मार्गदर्शन लिया।
18फरवरी तक जमा होंगे प्रश्नपत्र
इसटेस्ट सीरीज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9887725800 पर संपर्क किया जा सकता है। रविवार को प्रकाशित प्रश्नपत्र को हल कर कटिंग जमा करवाने की अंतिम तिथि 18 फरवरी रहेगी।