पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास ट्रॉली वर्क्स की जीत में दीपक अमित चमके

विकास ट्रॉली वर्क्स की जीत में दीपक अमित चमके

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारूफ खान को \\\"स्ट्रांगमैन\\\' खिताब

जोधपुर. सलामीबल्लेबाजों दीपक और अमित की ठोस बल्लेबाजी मदद से विकास ट्रॉली टीम ने चांद क्लब को 63 रन से हराकर वार्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में असरदार जीत हासिल कर ली। पहले खेलते हुए विकास टीम ने बिना विकेट गंवाए 194 रन बनाए। दीपक ने नाबाद 91 और अमित ने अविजित 66 रन बनाए। जवाब में चांद क्लब 131 रन पर आउट हो गया। वैभव शर्मा ने चार विकेट लिए। दूसरे मैच में आरएस हैंडिक्राफ्ट ने 74 रन बनाए। जितेंद्र ने तीन विकेट लिए। जवाब में जय हिंद क्लब ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। आमिन ने तीन विकेट लिए। तीसरे मैच में सनराइज क्लब ने सात विकेट पर 187 रन बनाए। विक्रम परिहार ने 85 रन बनाए। तरूण ने तीन विकेट लिए। जवाब में केके ट्रेवल्स टीम छह विकेट पर 167 रन बना सकी। भानू ने 59 शाहरुख ने 34 रन बनाए।