भजन संध्या 22 को, पोस्टर का विमोचन
भजन संध्या 22 को, पोस्टर का विमोचन
जोधपुर| विहिपके स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विहिप सूरसागर प्रखंड संत सुखराम दास पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 22 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में प्रकाश माली दिलीप गवइया भक्ति रस की सरिता बहाएंगे। समारोह संबंधी पोस्टर बैनर का विमोचन शुक्रवार को किया गया। विहिप सूरसागर प्रखंड अध्यक्ष सोमेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि 22 सितंबर को शाम 8 बजे कृष्ण मंदिर, सुखरामजी का टांका, सूरसागर में विशाल भजन संध्या होगी। इसका संचालन ओम आचार्य करेंगे।