पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएनवीयू रजिस्ट्रार को अवमानना नोटिस

जेएनवीयू रजिस्ट्रार को अवमानना नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएनवीयू रजिस्ट्रार को अवमानना नोटिस

जोधपुर| हाईकोर्टके आदेश के बावजूद जेएनवीयू की रिटायर्ड प्रोफेसर को सेवानिवृत्ति परिलाभ की बकाया ब्याज राशि का भुगतान नहीं करने पर विवि के रजिस्ट्रार गोविंदसिंह चारण को शुक्रवार को अवमानना नोटिस जारी किया गया। विश्वविद्यालय में कार्यरत केमिस्ट्री की प्रोफेसर मान कंवर भूतड़ा को याचिका दायर करने के बाद रिटायरमेंट के परिलाभ का तो भुगतान कर दिया गया, लेकिन इसका ब्याज अदा नहीं किया गया। इस पर अगस्त 2013 को हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रार्थी को बकाया ब्याज राशि अदा करने के आदेश जारी किए। एक साल बाद भी भुगतान नहीं करने पर प्रार्थी ने अधिवक्ता डीडी चितलांगिया के जरिए दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस संगीत लोढ़ा ने इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रजिस्ट्रार चारण के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया कि क्यों उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जाए। उन्हें दो सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।