- Hindi News
- लघु उद्योग अपना अस्तित्व बचाने के लिए गुणवत्ता सुधारे: लोहिया
लघु उद्योग अपना अस्तित्व बचाने के लिए गुणवत्ता सुधारे: लोहिया
जोधपुर | वर्तमानवैश्वीकरण के युग में अपना अस्तित्व कायम रखने के लिए लघु उद्योगों को अपनी गुणवत्ता सुधारकर और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में निरंतर सुधार करना चाहिए। यह विचार शुक्रवार को राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में व्यक्त किए। वे जेआईए, सीआईआई, सिडबी ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के संयुक्त तत्वावधान में \\\"जोधपुर लाइमस्टोन क्लस्टर के लिए ऊर्जा दक्षता\\\' पर आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित जेआईए के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र पित्ति ने कहा कि लाइम भट्ठों में ऑक्सीजन की मात्रा की निगरानी नियंत्रण, एनर्जी एफिशियंट लाइट सिस्टम, पावर फैक्टर में सुधार, ईंधन का उचित दहन तथा निर्माण प्रक्रिया के दौरान काम में आने वाले केमिकल्स को नियंत्रित कर लाइम उद्योग अपनी ऊर्जा दक्षता में सुधार उत्पादन लागत में कमी कर सकते हैं।
इन्होंनेभी किया संबोधित | कार्यशालाके दौरान सीआईआई-गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर के सलाहकार बाला सुब्रह्मण्यम, एमबी डेनफोस इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के अनुभव झा ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से लाइम उद्योगों में ऊर्जा दक्षता तकनीकों के उपयोग की आवश्यकता तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। जेआईए अध्यक्ष आशाराम धूत ने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है। इस अवसर पर राजस्थान लाइम मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सचिव सीएस. मंत्री, वरिष्ठ उद्यमी ओमप्रकाश लाखोटिया, नरपतसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश लोहिया, अरुण जैसलमेरिया एमके केसरी सहित अनेक उद्यमी मौजूद थे।
कार्यशाला को राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने संबोधित किया।