पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांगरिया ओवरब्रिज मामला विस में उठेगा

सांगरिया ओवरब्रिज मामला विस में उठेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
22 सितंबर को प्रकाशित

विधायक बोले

जोधपुर| सरकारीविभागों में आपसी तालमेल की कमी के कारण सांगरिया ओवरब्रिज के निर्माण में रही खामियों को लेकर जोधपुर के विधायक पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अवगत करवाएंगे आैर जरूरत पड़ने पर यह मामला विधानसभा में भी उठाएंगे। इस मामले को लेकर शहर विधायक कैलाश भंसाली आैर सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने पहल की है। दोनों ही विधायकों ने माना कि अगर सरकारी विभागों में तालमेल होता तो बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरआे) रिंग रोड पर टू लेन का ब्रिज नहीं बनाता। जोधपुर को जयपुर-जैसलमेर को जोड़ने वाली इस रिंग रोड पर भारी वाहनों की रेलमपेल रहती है, इसके बावजूद ब्रिज को फोरलेन की जगह टू-लेन बनाया। टू लेन के ब्रिज से रिंग रोड पर ट्रैफिक सुगम नहीं होगा। विधायकों ने कहा कि वे निर्माण एजेंसी सीधे जिम्मेदार विभागों के अफसरों से इसका स्पष्टीकरण भी मांगेंगे।