पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के पास बकाया देने के लिए रुपए नहीं: भंसाली

सरकार के पास बकाया देने के लिए रुपए नहीं: भंसाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकायाभुगतान की मांग को लेकर बीते कई दिन से आंदोलन कर रहे जेडीए के ठेकेदारों ने शुक्रवार अपराह्न जोधपुर शहर विधायक कैलाश भंसाली को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस पर भंसाली ने ठेकेदारों से कहा कि सरकार के पास पैसे नहीं है। उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने पैसे देने से मना कर दिया और कहा कि जेडीए स्वायत्तशासी संस्था है, स्वयं जमीन बेचकर आय अर्जित करे। इस बारे में जब भास्कर ने विधायक से पूछा तो उन्होंने यही बात दोहराते हुए कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में उठाया था, लेकिन मैडम ने कहा कि जेडीए खुद कमाए।

तीनविधायकों के घर ज्ञापन चिपकाए : जोधपुरविकास प्राधिकरण ठेकेदार संघ की संघर्ष समिति के आह्वान पर बारह दिनों से चल रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। ठेकेदार जागो जनप्रतिनिधि जागो अभियान के तहत विधायकों को आठ सूत्री मांग पत्र देने के लिए निकले। वे अपने वाहनों में ढोल-थाली ताशे बजाते हुए गए। सबसे पहले शास्त्रीनगर में कैलाश भंसाली से मिले। इसके बाद चौहाबो सेक्टर 17 में सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के घर गए। फिर सरदारपुरा में लूणी विधायक जोगाराम पटेल और चांदणा भाखर में शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के घर भी गए। यहां तीनों विधायक नहीं मिले तो घर के बाहर ज्ञापन चस्पां कर दिया

जेडीए ठेकेदार बकाया मांगने गए तो शहर विधायक बोले

ठेकेदारों ने शहर विधायक कैलाश भंसाली को ज्ञापन सौंपा।