पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन सूचना अभियान आज से

जन सूचना अभियान आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन सूचना अभियान आज से

फलौदी| पत्रसूचना कार्यालय जोधपुर द्वारा 27 सितंबर से तीन दिवसीय जन सूचना अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम राउमावि में होगा और उद्घाटन दोपहर 12 बजे सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत एवं विधायक पब्बाराम विश्नोई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रधान राधादेवी मेघवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अगरचंद भाटी विशिष्‍ट अतिथि होंगे। एडीएम आरडी बारठ, एसडीएम राजवीरसिंह यादव, बीडीओ महावीरसिंह आदि भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। अभियान का समापन 29 सितंबर को होगा। अभियान के नोडल अधिकारी राजेश मीणा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि अभियान के दौरान केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की कार्यशालाओं, संगोष्ठी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान स्थल पर सरकारी कार्यालयों एनजीओ द्वारा 30 स्टाल लगाए जाएंगे जो योजनाओं की जानकारी देंगे।