- Hindi News
- भूमि की जमाबंदी में नाम वापस जोड़ने खातेदारी अधिकार देने की मांग
भूमि की जमाबंदी में नाम वापस जोड़ने खातेदारी अधिकार देने की मांग
जोधपुर | अखिलराजस्थान पुजारी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष खेमदास वैष्णव की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने पुजारी समाज की वंशानुगत मंदिर (डोली) भूमि की जमाबंदी में पुजारियों के नाम वापस जोड़ने और खातेदारी अधिकार देने की मांग की। महासभा के महासचिव खदाव एसडी वैष्णव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मांग को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष भलदास वैष्णव, रामाकिशन रलिया, श्यामसुंदर, रामचंद्र रांकावत, गजानंद वैष्णव शामिल थे।
पेंशनरसमाज की बैठक कल
फलौदी | राजस्थानपेंशनर समाज उपशाखा की बैठक 28 सितंबर को सुबह 11 बजे रासीउमावि में होगी। अध्यक्ष जयकृष्ण थानवी ने बताया कि बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।