पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या मेला आज से

जिला स्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या मेला आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या मेला आज से

जोधपुर| तीनदिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेले का उद्घाटन गुरूवार को सुबह 11.30 बजे महात्मा गांधी स्कूल में होगा। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं निदेशक इंटरनेशनल सेंटर फाॅर रेडियो साइंस (आईसीआरएस) डाॅ. ओपीएन कल्ला मुख्य अतिथि होंगे। विज्ञान मेला संयोजक एवं प्रधानाचार्य रूपसिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार तक चलने वाले इस मेले के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गजरा चौधरी करेंगी, जबकि जेएनवीयू के कुलपति डॉ. बीएस राजपुरोहित पार्षद संजय दैया विशिष्ट अतिथि होंगे। इन तीन दिनों में माॅडल प्रदर्शन, क्विज, शिक्षकों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, छात्रों शिक्षकों के लिए सेमिनार, वाद-विवाद, रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदर्शनी छात्रों, अभिभावकों आगन्तुकों के अवलोकन के लिए दोपहर 3.30 बजे तक खुली रहेगी।