पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विटामिन बी12 फॉलिक एसिड की कमी से मोटापा और दृश्य विकार बढ़े : डॉ. सदानंद

विटामिन बी12 फॉलिक एसिड की कमी से मोटापा और दृश्य विकार बढ़े : डॉ. सदानंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एम्स में ‘एसीबीकॉन 2014’ का समापन

भास्कर न्यूज. जोधपुर. ऑलइंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) में 41वीं नेशनल काॅन्फ्रेंस ऑफ एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया (एसीबीकॉन) 2014 का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन सेठ गोरधनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज और किंग्स एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रोफेसर डॉ. सदानंद ने वन कार्बन मेटाबाॅलिज्म एंड फीटल ग्रोथ विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय बच्चाें में बचपन में ग्रोथ के समय की शारीरिक संरचना गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी12 और फॉलिक एसिड की कमी के साथ ही मिथियोनिन अमिनो एसिड के मेटाबॉलिज्म में परिवर्तन के कारण मोटापे और दृश्य विकार बढ़ गए हैं। डॉक्टर्स को विटामिन बी12 और फोलिक एसिड की मात्रा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। काॅन्फ्रेंस के समापन पर आयोजन सचिव डॉ. प्रवीण शर्मा ने सभी का आभार जताया। सह आयोजन सचिव डॉ. जयराम रावतानी, कोषाध्यक्ष डॉ. मोनिका गुप्ता सहित पूरी टीम को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी डेलीगेट्स 42वीं एसीबीकॉल काॅन्फ्रेंस, चंड़ीगढ़ में मिलने के वादे के साथ रवाना हुए।

बेस्टरिसर्च पेपर प्रजेंटेशन के लिए युवा वैज्ञानिक सम्मानित: काॅन्फ्रेंसके समापन पर एम्स निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा और आयोजन सचिव डॉ. शर्मा ने युवा वैज्ञानिकों को बेस्ट रिसर्च अौर बेस्ट पेपर प्रजेंटेशन के लिए अवार्ड प्रदान किए। इनमें लखनऊ के मनीषकुमार सिंह को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में आंवले का रोल चूहों पर रिसर्च, एम्स जोधपुर की शैलजा चैम्बिअल की डायबिटीज और हाइपरटेंशन पर और एम्स जोधपुर के शैलेंद्र द्विवेदी की कैंसर पर रिसर्च के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही दस बेस्ट पेपर प्रजेंटेशन देने वालों अवार्ड प्रदान किए गए।

सभी डेलीगेट्स चंडीगढ़ में होने वाली 42वीं एसीबीकॉल काॅन्फ्रेंस में मिलने के वादे के साथ रवाना हुए।