पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने की थानों चौकियों में सफाई

पुलिस ने की थानों चौकियों में सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में पश्चिम क्षेत्र के तीन थानों पांच चौकियों में शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई। एसीपी (पश्चिम) सीमा हिंगोनिया ने बताया कि बासनी, सरदारपुरा शास्त्रीनगर पुलिस थानों सहित पांच चौकियों में सफाई अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने झाडू लगा बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। एसीपी ने भी अपने कार्यालय की सफाई की। सफाई के बाद पुलिस कमिश्नर अशोक कुमार राठौड़ ने बासनी थाने का दौरा किया।