पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री जनता को जवाब दे, जब काम ही नहीं किया तो जश्न किस बात का : गहलोत

मुख्यमंत्री जनता को जवाब दे, जब काम ही नहीं किया तो जश्न किस बात का : गहलोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता उनसे पूछ रही है कि जश्न किस बात का मनाया जा रहा है। एक साल में उन्होंने जोधपुर सहित प्रदेश की जनता की उपेक्षा करते हुए कोई काम ही नहीं किया तो फिर जश्न क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि जश्न के नाम पर लाखों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।
गहलोत शनिवार को नई सड़क स्थित राजीव गांधी सर्किल पर कांग्रेस के धरने में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। धरने पर पीसीसी उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सचिव करणसिंह उचियारड़ा, देहात कांग्रेस अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, शहर अध्यक्ष सईद अंसारी, पूर्व विधायक जुगल काबरा, रमेश बोराणा, महासचिव सुरेश व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पंवार, जिला प्रमुख दुर्गादेवी बलाई, पूर्व मेयर रामेश्वर दाधीच, पार्षद राजेंद्रसिंह सोलंकी, उप प्रमुख हीरालाल मुंडेल, देहात कांग्रेस नेता दुर्जनसिंह, उम्मेदसिंह, हनुमानसिंह खांगटा, वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद श्रीमाली, गणपतसिंह चौहान, इकबाल खान, राजेश रामदेव, पार्षद मजीद गौरी, छोटू उस्ताद सहित अनेक शहर और देहात कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।