- Hindi News
- पांच साल से फरार हत्या का मुख्य आरोपी खारड़ा गांव से गिरफ्तार
पांच साल से फरार हत्या का मुख्य आरोपी खारड़ा गांव से गिरफ्तार
जोधपुर. पांचसाल पहले खारड़ा मेवासा गांव में जब्बरसिंह राजपूत की हत्या का मुख्य आरोपी पप्पाराम पुत्र झूमरराम जाट शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पप्पाराम ने अपने चार साथियाें के साथ मिलकर 14 मार्च 2009 को जब्बरसिंह की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह गुजरात चला गया। जहां तीन साल मजदूरी करने के बाद दो साल से पूना में किराणे की दुकान पर काम कर रहा था। शनिवार को गांव खारड़ा मेवासा आने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके चार साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके थे। डीसीपी (पूर्व) राहुल जैन ने स्थाई वारंटी और सालों से फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए 15 पुलिसकर्मियों की स्पेशल पुलिस टीम बनाई। मथानिया थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने स्पेशल टीम के साथ आरोपी की तलाश करते हुए पप्पाराम को शनिवार दोपहर पूना से अपने गांव पहुंचते ही पकड़ लिया। इससे पहले टीम ने 22 सालों से फरार चल रहे तस्कर मगाराम को कुछ दिनों पूर्व गिरफ्तार किया था।
स्पेशल टीम ने गत दिनों में आधा दर्जन से अधिक स्थाई वारंटी फरार अपराधियों को पकड़ा हैं।