पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में नकली घी का कारखाना चलाने वाला व्यापारी दो दिन के रिमांड पर

घर में नकली घी का कारखाना चलाने वाला व्यापारी दो दिन के रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. अपनेशांतिनाथ नगर स्थित घर में नकली घी का कारखाना चलाने के आरोपी व्यापारी आनंद माहेश्वरी को प्रतापनगर थाना पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी आनंद ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में नकली घी पैक कर रिटेल व्यापारियों को सस्ते दामों में बेचता था। रिटेल व्यापारी भी मुनाफे के चक्कर में उससे बड़ी मात्रा में मिलावटी घी खरीदते थे। वह किन-किन व्यापारियों को घी बेचता था, इस बारे में पूछताछ जारी है। शुक्रवार को उसके घर से कृष्णा, नोवा यश ब्रांड का पैकिंग सामान बरामद हुआ था। प्रतापनगर पुलिस थाने के एसआई मूलाराम ने बताया कि शुक्रवार को शांतिनाथ नगर में घी तेल के व्यापारी आनंद माहेश्वरी के घर में दबिश देकर मिलावटी घी बनाने का सामान दो पैकिंग मशीन आदि बरामद किए गए थे। कार्रवाई के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने उसकी सिवांची गेट स्थित दुकान आनंद ट्रेडर्स से मिलावटी घी के सैंपल लिए थे।