पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर

निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांकावत ब्राह्मण युवा समिति, जोधपुर की ओर से रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि शनिश्चरजी का थान, बख्तावरमलजी का बाग स्थित रांकावत समाज भवन में सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लगने वाले शिविर में मरीजों की आंखों की जांच कर उपचार किया जाएगा। शिविर के लिए प्रवीण चांदौरा, दिनेश बोरावड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं भगत की कोठी स्थित आशा अस्पताल में रविवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक निशुल्क नेत्र दंत रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. समीर अहमद डॉ. मदीहा अनम रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे।