पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन आयोग दल ने किया सीमा चौकियों का भ्रमण

वेतन आयोग दल ने किया सीमा चौकियों का भ्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. नए गठित सातवें वेतन आयोग के दल ने शनिवार को जस्टिस एके माथुर के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल राजस्थान सीमांत की जैसलमेर की अग्रिम सीमा चौकियों भवानी, सोमा, गैप मुरार का भ्रमण किया। सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक पीसी मीना, पीके दुबे, उपमहानिरीक्षक रवि गांधी कमांडेंट राजकुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचे दल का सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों ने स्वागत किया।
इस दौरान आयोग के दल ने इन कार्मिकों द्वारा जीरो लाइन पर कठिन परिस्थितियों में की जा रही ड्यूटी को देखा। दल ने सीमा चौकियों पर तैनात अधिकारियों जवानों से बातचीत की। जवानों अधिकारियों ने आयोग को विषय परिस्थितियों के दौरान घर-परिवार से दूर रहकर किए जा रहे कर्त्तव्य निर्वहन के बारे में बताया। दल शाम को जोधपुर के लिए रवाना हुआ। आयोग दल रविवार को भारतीय सेना और वायुसेना तथा 15 दिसंबर को जोधपुर स्थित अन्य केंद्रीय संस्थानों के साथ वेतन संबंधी चर्चा करेगा। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होगा।

वेतन आयोग दल से मिले रेल अभियंता : उत्तर पश्चिम रेलवे अभियंता संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सातवें वेतन आयोग की टीम से मिला। अभियंता संघ के जोनल सचिव जयसिंह शेखावत मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त चतुर्वेदी के नेतृत्व में अभियंताओं ने अपनी मांगें रखी। उन्होंने रेल अभियंताओं के लिए ग्रुप बी में राजपत्रित किए जाने, नियमित अंतराल से पदोन्नति देने, जोखिम भत्ता देने, पांचवें और छठे वेतन आयोग में हुई अनियमितताओं को दूर करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में मोहनलाल चौधरी, एलपी वर्मा, कनिका मेहता, रमेश चौधरी, पवन मीणा, राजेश जोशी, हंसराज मीणा, एएस खान, दीपू कुमार, आरके सिंह, पीएस पांडे, प्रकाश मेहरिया शामिल थे।