- Hindi News
- ट्रैफिक पुलिस ने स्टूडेंट्स को बताए यातायात नियम
ट्रैफिक पुलिस ने स्टूडेंट्स को बताए यातायात नियम
ट्रैफिकपुलिस ने यातायात शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शाह गोवर्धनलाल काबरा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के करीब 150 शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। एडीसीपी (ट्रैफिक) कैलाशदान जुगतावत ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों की शत-प्रतिशत पालना करने का संकल्प दिलाया।
रोड पर पैदल यात्री, साइकिल चालक, दुपहिया वाहन चालक तथा चारपहिया वाहन चालकों केे कर्त्तव्य सड़क शिष्टाचार संबंधी जानकारी दी। महाविद्यालय के सभी शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों के पैम्फलेट-पोस्टर प्राचार्य को यातायात चिह्न की पुस्तक प्रदान की गई। इस अवसर पर सड़क दुर्घटना के दौरान की जाने वाली त्वरित कार्यवाही नशे से होने वाले दुष्परिणाम तथा इसे रोकने संबंधी सुझाव बताए गए। अंत में प्राचार्य डॉ. शिरीष बालिया आनंदीलाल माथुर ने यातायात पुलिस के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।